ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

40 फीट ऊपर ताड़ के पेड़ पर लटकी मिली शख्स की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

40 फीट ऊपर ताड़ के पेड़ पर लटकी मिली शख्स की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

16-Jul-2019 04:20 PM

By 7

BHAGALPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर जिले से जहां एक शख्स की लाश 40 फिट ऊपर ताड़ के पेड़ पर बांधा हुआ मिला है. इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस शव को नीचे उतारकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. पूरी वारदात कहलगांव अनुमंडल के सन्हौला थाना इलाके के श्रीचक गांव की है. जहां पश्चिमी बहियार में लगभग 40 फीट ताड़ के पेड़ से 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला. युवक के गले में लुंगी से फंदा लगा लगा हुआ था. पेड़ के डाल में एक तलवार भी लटक हुआ मिला है. झगरू यादव के खेत में लोग मवेशी चराने गए तो उन्होंने शव को पेड़ पर लटके हुए देखा. ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. इस तरह संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. सनहौला थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे भागलपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. तलवार भी जब्त कर लिया गया है. लाश की स्थिति देखकर लग रहा है कि घटना 5 या 6 दिन पहले की है क्योंकि शव लगभग 50 प्रतिशत खराब हो चुका है. जिस कारण शव की पहचान नही हो पा रही है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है.