ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पटना में अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक गिरफ्तार, इस्लामपुर से हुई थी...

पटना में अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक गिरफ्तार, इस्लामपुर से हुई थी चोरी

26-Aug-2019 04:49 PM

By 7

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चोरी की अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. इस्लामपुर इलाके के किसी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति की चोरी की गई थी. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. पूरी घटना राजधानी के जक्कनपुर थाना इलाके की है. जहां करबिगहिया इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बरबीघा के रहने वाले प्रेम कुमार के रूप में की गई है. उससे उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी सोनू कुमार चकमा देकर मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. दोनों शख्स बाजार समिति इलाके में एक निजी मकान में किराए पर रहते हैं. पुलिस फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट