ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बाहर दरवाजे पर लाश लेकर बैठा था युवक, अंदर AC में बैठ कर...

बाहर दरवाजे पर लाश लेकर बैठा था युवक, अंदर AC में बैठ कर ठंडा पी रहे थे हॉस्पिटल का निरीक्षण करने वाले अधिकारी

28-Jun-2019 06:06 PM

By 7

KATIHAR : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बदहाल है. कटिहार जिला प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. सदर अस्पताल में व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद में जुटी प्रशासन ने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया. लेकिन लोगों का आरोप है कि प्रशासन महज औपचारिकता पूरी कर रही है. सदर हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे उप समाहर्ता कमलेश प्रसाद सिंह के कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं. दरअसल एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पिछले 20 घंटे से उसका बेटा पोस्टमाटर्म रूम के चक्कर लगा रहा था. जांच करने पहुंचे अधिकारी से उसने गुहार लगाई मगर किसी ने भी उसकी एक ना सुनी. नाराज परिजनों हॉस्पिटल के मेन गेट पर लाश को रखकर हंगामा भी किया. इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब अपनी नाकामी छुपाने के लिए अस्पताल के अधिकारी सरकार के नुमाइंदे की सेवा करते हुए नजर आये. निरीक्षण करने आये अधिकारी को AC रूम में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर खातिरदारी की जा रही थी. दरवाजे के सामने बेटा नीरज कुमार बाप की लाश रख कर पोस्टमार्टम की गुहार लगाते रह गया. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट