Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
03-Jun-2020 08:11 PM
PATNA : ओबीसी आरक्षण पर आरजेडी ने मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी की आड़ में सरकार आरक्षण के खिलाफ साजिश कर रही है। सरकार की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। वहीं लालू यादव ने वंचितों , उपेक्षितों को जग जाने का आह्वान किया है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ओबीसी आरक्षण ट्वीट करते हुए लिखा है कि संविधान प्रदत्त आरक्षण आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक,प्रभावशाली, सकारात्मक और सशक्त कार्यक्रम है। जातिवादी चरित्र और संकीर्ण सोच के कुछ संगठन, पार्टी और संस्थान इसे समाप्त करना चाहते है। वंचितो, उपेक्षितों को अब जग ही जाना चाहिए।
इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसी मसले पर ट्वीट करते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त आरक्षण के खिलाफ एक माइंड–सेट है जो कई महत्वपूर्ण संस्थाओं पर काबिज़ है। राजद लोकसमता और समान सामाजिक प्रतिनिधित्व के हिमायती देश के सभी प्रगतिशील सरोकार वाले देशवासियों और दलों से एकजुटता की अपील कर वंचितो के अधिकार और सरोकार की साझा लड़ाई का आह्वान करता है।
कोरोना महामारी की आड़ में आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ चल रहे षड़यंत्र से राजद पूरी तरह वाकिफ और लम्बी लड़ाई के लिए तैयार है। संस्थाओं के वर्चस्ववादी चरित्र एवं शासक वर्ग की नीति और नीयत को कामयाब नहीं होने देंगे। विधायिका में और सड़क पर साझा संघर्ष होगा।#GiveOBCReservations
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 3, 2020
एक दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने संघर्ष का एलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ चल रहे षड़यंत्र से राजद पूरी तरह वाकिफ और लम्बी लड़ाई के लिए तैयार है। संस्थाओं के वर्चस्ववादी चरित्र एवं शासक वर्ग की नीति और नीयत को कामयाब नहीं होने देंगे। विधायिका में और सड़क पर साझा संघर्ष होगा।