Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
27-Feb-2024 09:12 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुड़ी कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आया है। यहां रैली इंग्लिश के पास मौजूद एनटीपीसी के अंदर से तांबे का केबल चोरी करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को एनटीपीसी थाना की पुलिस ने अरेस्ट किया है औरआगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। लेकिन, इसमें रोचक बात यह है कि जब इनलोगों को अरेस्ट करने पुलिस पहुंची तो इनलोगों ने जमकर गोलियां बरसाई।
दरअसल, एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान हथियार से लैस पेशेवर अपराधियों ने पुलिस टीम पर कई चक्र गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायिरंग की। गोलीबारी के बीच पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर गोली चलाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपित नाबालिग हैं। दोनों के पास से 150 केजी कॉपर केबल का बंडल मिला है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक आरोपित के पास से पांच गोलियां और मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार एनटीपीसी थाने की सिपाही तारा संत्री ने थर्मल प्लांट में चोरी करते हुए दो लोगों को देखा। इसके बाद उसने एनटीपीसी के थानेदार को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी। यह देख हथियार से लैस अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से गोलीबारी होता देख पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी के दौरान जवानों ने खदेड़कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। इस बाबत बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि थाने में फायरिंग और चोरी को लेकर केस दर्ज कराया गया है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान हो चुकी है, जिन्हें गिरफ्तार करने को लेकर टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं घटना को लेकर जब एनटीपीसी के थानेदार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रीसिव नहीं किया। थर्मल प्लांट में घुसकर अपराधी लगातार कई वर्षों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व में भी पुलिस व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के साथ कई बार अपराधियों की मुठभेड़ हो चुकी है। इसके बावजूद अपराधी लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब तक करोड़ों रुपए की चोरी हो चुकी है। चोरी के लोहे और अन्य सामानों को कबाड़ी के पास बेचा जाता है।