Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
03-Mar-2020 08:42 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने बिहार वासियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। एनटीपीसी बरौनी से पहली बार यूनिट संख्या आठ से 250 मेगावाट बिजली का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया। एनटीपीसी के क्षेत्रीय निदेशक एस नरेन्द्र ने एनटीपीसी बरौनी में अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा और निरीक्षण के बाद व्यवसायिक उत्पादन की घोषणा की है।
यह जानकारी मंगलवार को एनटीपीसी बरौनी के महाप्रबंधक मुनीष जौहरी ने दी। उन्होंने बताया कि यूनिट नंबर आठ का नवंबर में ट्रायल ऑपरेशन के बाद व्यवसायिक उत्पादन करने की प्रक्रिया शुरू की गई और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से अनुमति मिलते ही यहां से पहली बार व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। यह बिजली बिहार सरकार को दी जाएगी। यूनिट नंबर छह एवं सात का भी ट्रायल ऑपरेशन सक्सेस हो चुका है और जल्द ही इस दोनों यूनिट से भी व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। यूनिट आठ (250 मेगावाट) की री-कमीशनिंग गतिविधियां पूरी कर 12 अगस्त को पहली बार सिंक्रनाइज किया गया था। वहीं, यूनिट छह आर एंड एम के शेष कार्यों को पूरा कर 14 दिसम्बर को तीन हजार आरपीएम पर ले जाकर सिन्क्रोन्नाइज किया जा चुका है। यूनिट नौ (250 मेगावाट) के री-कमीशनिंग की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।
व्यवसायिक उत्पादन शुरू होते ही एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर फैल गई है तथा सबों ने एक दूसरे को इसके लिए बधाई दिया है। महाप्रबंधक ने बताया कि बरौनी थर्मल पावर इकाई वर्षों से बंद थी और एक बंद इकाई को पुनर्जीवित कर उसे विस्तारित करना एक चुनौतीपूर्ण काम था। लेकिन दिसम्बर 2018 में अधिग्रहण किए जाने के बाद एनटीपीसी ने चुनौती को स्वीकार करते हुये एक वर्षों में 110 मेगावाट की दोनों इकाई का परिचालन किया तथा 250 मेगावाट के एक यूनिट से उत्पादन शुरू किया गया है। बरौनी परियोजना द्रुतगति से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कुछ ही वर्षों में बरौनी थर्मल प्लांट एनटीपीसी के प्रतिष्ठित प्लांट के रूप से विकसित होगा।
बता दें कि बरौनी थर्मल से पहले सात यूनिट से एक-एक सौ मेगावाट बिजली उत्पादित होता था। लेकिन सही मेंटनेंस नहीं होने के कारण 2005 में यूनिट पूरी तरह बंद हो गया। जिसके बाद सरकार ने पुरानी यूनिट का क्षमता विस्तार कर 110 मेगावाट करने के साथ ही बगल में एक्सटेंशन प्रोजेक्ट बनाकर 250 मेगावाट की दो नई इकाई बनाने का भी निर्णय लिया गया। भेल द्वारा नई इकाई का निर्माण कार्य चल ही रहा था, इसी बीच बिहार सरकार ने दिसम्बर 2018 में इसे हस्तांतरित कर एनटीपीसी को सौंप दिया। जिसके बाद एनटीपीसी ने युद्धस्तर पर काम कर विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया है।