ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: भोजपुर के बेलाउर गांव में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के आरा से बुधवार सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में स्थित 1 नंबर बस स्टैंड के पास, बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राजू कुमार, एक प्राइवेट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं जो फिलहाल मुंबई में कार्यरत हैं। राजू भी पवार गांव के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि राजू कुमार अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार और सात वर्षीय बेटे ऋषभ कुमार के साथ बाइक से आरा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। 


इसी दौरान, बेलाउर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


घटना के पीछे पूर्व के जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी जांच भी कर रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता