ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, आज भी काली साड़ी पहनकर सदन पहुंची राबड़ी देवी

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जारी है। राबड़ी देवी आज भी काली साड़ी पहनकर सदन पहुंचीं हैं। विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग की है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मामसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही भी हंगामे के भेंट चढ़ती दिख रही है। दोनों ही सदनों के बाहर और भीतर विपक्ष का हंगामा जारी है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से मतदाता सूची पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग की है।


दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के कहने पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण करा रहा है। विपक्ष को आशंका है कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को नाम काटे जा रहे हैं, जिससे उनके वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।


देश की संसद से लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से सरकार गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। बिहार विधान परिषद के बाद राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जबतक मतदाता सूची पुनरीक्षण को रद्द नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना