मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
08-Jul-2020 08:11 PM
PATNA : बिहटा के अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में बुधवार से कोविड -19 एंटी बॉडी टेस्टिंग शुरू हो गया है. इस टेस्ट का नाम 'विटरस कोविड-19 टोटल एंटीबॉडी टेस्ट' रखा गया है. इससे कोविड-19 की निगरानी करने में विशेष मदद मिलेगी.
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में अब तक 40 सैंपल पर अबतक सफल परीक्षण किया जा चुका है. यह जांच बताएगा कि किसी व्यक्ति के शरीर पर कोरोना वायरस का हाल फिलहाल में अटैक हुआ है या नहीं. यदि रिपोर्ट सकारात्मक आता है तो व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत होगी. हालांकि यह जांच पूरी तरह कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं करेगा. इसके लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना पड़ सकता है, जो कोविड के लिए सबसे व्यापक जांच होता है.
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रसाद ने बताया कि मॉल्युक्यूलर डायगनोसिस लैब में जल्द ही कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर जांच भी शुरू हो जाएगी. इस जांच के शुरू होने के बाद कोविड-19 की पुष्टि की जा सकेगी. कोविड -19 एंटी बॉडी टेस्टिंग की जानकारी देने के लिए कॉलेज परिसर में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी डॉक्टर शामिल हुए. सेमिनार में डॉक्टरों को एंटी बॉडी टेस्ट से जुड़ी जानकारी दी गई. इस दौरान कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन किया गया.
सेमिनार में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रसाद, माइक्रोबॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुश्री और संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्णमुरारी मौजूद थे. वहीं, इस कार्यक्रम में डॉ. बिंदु, डॉ. विभु प्रियदर्शी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. शाहीबाल गुहा, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. विनीता सहाय, डॉ. अभिमन्यू अनंत, डॉ. राहुल अंशुमान, डॉ. शशिकांत, डॉ.मो. शादाब, डॉ. राबेया, डॉ. रामानुज आदि भी शामिल हुए.