छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 01:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही डीजीपी विनय कुमार(DGP Vinay Kumar) एक्शन में हैं। राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था(Law and order) को पटरी पर लाने के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। पूरे बिहार में उनके आदेश का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच पटना(patna) में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला ले लिया है। पटना में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है।
दरअसल, पूरे राज्य के साथ साथ राजधानी पटना में अपराधियों के तांडव से सरकार की खूब फजीहत हुई है। सरकार ने अब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पहल कर दी है। पटना में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 153 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पटना में अपराध रोकने के साथ साथ अवैध अतिक्रमण हटाने में भी प्रशासन को सहयोग करेंगे। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना के शहरी क्षेत्र में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 9 एसआई, 18 एएसआई और 120 कांस्टेबल के पदों का सृजन किया गया है। इनके वेतन पर सरकार हर वर्ष 9.34 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। सभी 153 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पटना के तीन भाग में विभाजित किया गया है। इसमें पटना पूर्वी में 40, पटना पश्चिमी में 40 और पटना मध्य क्षेत्र में 40 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।
प्रत्येक क्षेत्र में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 6 एएसआई और 40 सिपाही तैनात किए जाएंगे। इन इलाकों में पहले से तैनात पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त इनकी तैनाती होगी। राजधानी पटना में पहले से ही सात हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं बावजूद इसके अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हत्या, लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन अब उनकी शामत आने वाली है, क्योंकि सरकार ने इसके लिए बड़ी व्यवस्था कर दी है।