ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / राजधानी में किंग्स ऑफ पटना का आतंक, बाइकर्स गैंग की दबंगई से दहशत...

राजधानी में किंग्स ऑफ पटना का आतंक, बाइकर्स गैंग की दबंगई से दहशत में लोग

29-Jun-2019 09:01 PM

By 7

PATNA : राजधानी इनदिनों बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है पटना के कुर्जी इलाके से जहां बाइकर्स गैंग की दबंगई से लोग दहशत में है. बाइकर्स गैंग ऑफ़ पटना ने सरेआम तीन लोगों को बड़ी बेरहमी से पिटाई की है. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची है. पूरी वारदात कुर्जी इलाके की है. बताया जा रहा है कि देर शाम गुट बनाकर इस इलाके में पहुंचे बाइकर्स गैंग के ये बदमाश किंग्स ऑफ पटना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक इनलोगों ने मिलकर तीन लोगों की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि गैंग के लोग किसी सदस्य का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों से इनकी बकझक हो गई. जिसके बाद ये लोग हिंसा पर उतर आये और उनकी जमकर धुनाई कर दी. घटना की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दीघा थाना, पाटलिपुत्र थाना और एसके पुरी थाना की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट