ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

मकान मालिक ने 50 किराएदारों का एक महीने का पैसा किया माफ, लॉकडाउन में खाने के लिए दिया राशन

30-Mar-2020 12:00 PM

NOIDA: कोरोना के डर से कई मकान मालिक लॉकडाउन में भी घरों से किरायदारों को बाहर निकाल रहे हैं. ऐसे में एक शख्स ने अपने 50 किरायदारों का एक माह का पैसा माफ कर दिया है. यही नहीं इस संकट की घड़ी में उसने सभी को खाने के लिए राशन भी दिया है. 


घर नहीं छोड़ने की अपील

मकान मालिक कुशल पाल सिंह ने सभी से अपील की है कि आपलोग घर छोड़कर नहीं जाए. आपलोगों को किसी तरह की यहां पर कोई परेशानी नहीं होगी. जीतना संभव होगा वह सभी को मदद करेंगे. इस अपील के बाद किरायदारों ने घऱ छोड़ने का फैसला बदल दिया है. 

बिहार और यूपी के रहते हैं लोग

बताया जा रहा है कि कुशल पाल के मकान में यूपी बिहार के किरायदार रहते हैं. कुछ गार्ड की नौकरी करते हैं तो कुछ कंपनी में काम करते हैं. ऐसे में उनलोगों के लिए कुशल किसी मसीहा से कम नहीं है. कुशल ने बताया कि एक माह का किराया छोड़ने पर उनको करीब 1.50 लाख रुपए नुकसान होगा. लेकिन इस संकट में वह सभी के साथ है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री और कारखाने बंद हो गए हैं. जिससे कारण मजदूरों को अपने-अपने गांव दिल्ली और नोएडा से पैदल ही आ रहे हैं. कुछ मकान खाली कराए जाने के कारण भी आ रहे हैं.