TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
25-Dec-2023 01:44 PM
By First Bihar
PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अटल जी जब तक देश के प्रधानमंत्री रहे तब तक दूसरे धर्म के लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन आज क्या हो रहा है? इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में ऑल इज वेल है। सब एक जुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं और साथ होकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, नीतीश कुमार की इस बात पर भाजपा सांसद से जोरदार पलटवार किया है।
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर भाजपा अटल जी के विचारों पर काम नहीं कर रही है यह बात बिहार के सीएम नीतीश कुमार कह रहे हैं तो मुझे मालूम करना है कि वो खुद क्या कर रहे हैं। आज बिहार के लोगों को तमिलनाडु के बदनाम किया जा रहा है। क्या नीतीश कुमार के अंदर यह ताकत हुई की इसको लेकर वो कुछ बोल सकें। हर दिन बिहार की इज्जत कम हो रही है। इसके बाद भी वो कुछ नहीं बोल रहे हैं।
वहीं, इसके आलावा भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि- आज बिहार में हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। क्या है आखिर जो यहां नहीं है। आज हर रोज ओग मारे जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद ही उनको पीएम बनने की चाहत है, संयोजक बनने की चाहत है। यदि वो कहते हैं कि मुझे कुछ नहीं बनना है तो फिर इतना उठा पटक क्यों है। बिहार और देश पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी को ही मानता है। इसके साथ ही उन्हें कहना है कि नो वैकेंसी इस देयर फॉर पीएम इन 2024।