Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
30-May-2020 07:29 AM
PATNA : पटना के एनएमसीएच में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेडिकल वार्ड में भर्ती दीघा का कोरोना संक्रमित युवक डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. संक्रमित मरीज के अस्पताल से भागने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी अस्पताल के कोरोना सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा को दी.
आनन-फानन में मामले की जानकारी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा फरार हुए युवक से विभिन्न इलाकों में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर परेशान हो गया. कोरोना पॉजिटिव युवके के फरार होने की जानकारी होते ही विभागीय टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई. करीब 2 घंटे के बाद उसे दानापुर के पास से पकड़ लिया गया. जिसे पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए रात में वापस लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं अस्पताल में छपरा के युवक के भागने की खबर मिली थी जो कि अस्पताल में ही दूसरे मरीज के कमरे में मिला था. इस बारे में सिविल सर्जन राजकिशोर चौधरी ने बताया कि अस्पताल से एक संक्रमित मरीज के भागने की जानकारी होते ही उसकी तलाश में टीम गठित कर संभावित स्थानों पर जांच की गई. थोड़ी ही देर बाद उसका पता चल गया और उसे वापस पकड़ कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि वार्ड के गेट से लेकर अस्पताल के मेन गेट तक कई स्थानों पर निजी एजेंसी की ओर से अस्पताल में उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर वक्त करीब सौ जवानों की ड्यूटी अस्पताल में रहती है. ऐसे में संक्रमित मरीज के फरार होने पर अस्पताल की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि दीघा का रहने वाला कोरोना संक्रमित युवक दो दिन पहले ही पटना के पीएमसीएच से एनएमसीएच में रेफर किया गया था. वहीं युवक के परिजन भी सैंपल लेकर जांच करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इसके लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त कर परिजनों का सैंपल लिया जाएगा.