Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
01-Feb-2020 06:09 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नियोजित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का पक्का इरादा बना लिया है। शिक्षक 17 फरवरी से स्कूलों में ताला लटका कर सड़क पर आ जाएंगे। शिक्षकों में आंदोलन की भूमिका बनानी शुरु कर दी है। नालंदा में धरना-प्रदर्शन के जरिए शिक्षकों ने सरकार और प्रशासन को मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा के पास नियोजित शिक्षकों ने सरकार की दोरंगी नीति, शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति तथा शोषण के खिलाफ में शनिवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के बैनर तले नियमित शिक्षकों की तरह पूर्ण वेतनमान, पुरानी सेवा शर्त में सामंजित करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद शिक्षकों के पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को सौंपा।
धरना की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि राष्ट्र की मुख्यधारा में शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा के अधिकार अधिनियम को सफलीभूत करने वाले सूबे के लाखों नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार चाहे तो नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन दे सकती है। लेकिन सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में शिक्षकों को अपना हक पाने के लिए एकजुटता के साथ सरकार से आर-पार की लड़ाई करो या मरो की तर्ज पर लड़ना होगा। नहीं तो 17 फरवरी से सूबे के लाखों शिक्षक 75 हजार विद्यालयों में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। जिसे हम सभी शिक्षक एकता के साथ लड़ेंगे।