रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
20-Feb-2020 02:02 PM
DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 22 नियोजित शक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही हड़ताल में शामिल सभी नियोजित शक्षकों का वेतन रोकने का भी आदेश दिया गया है. मैट्रिक परीक्षा में बाधा बन रहे हड़ताली शिक्षकों के बर्ताव से सरकार काफी नाराज है. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बुधवार को सभी डीएम और एसपी को पत्र भेज कर कहा है कि परीक्षा में बाधा डालने और शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तोड़फोड़, हाथापाई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करें.
दरभंगा जिले के DEO ने दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त को सूची भेजकर इन 22 नियोजित टीचरों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. इससे पहले ही पटना के दो शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है. नियोजित शिक्षकों के ऊपर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. इसके साथ ही हड़ताल में शामिल सभी नियोजित शक्षकों का वेतन रोकने का भी आदेश दिया गया है. साथ ही जबरन स्कूल बंद कराने और पठन-पाठन बाधित करने वाले शिक्षकों पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
हड़ताल में शामिल शिक्षकों को वेतन नहीं मिलेगा. शिक्षा विभाग ने यह निर्देश दिया है. जनवरी और फरवरी के वेतन के लिए 1619 करोड़ की राशि जिलों को भेज दी गई है. दरभंगा, गोपालगंज व मधेपुरा के शिक्षकों को दिसंबर, जबकि अन्य जिलों को जनवरी और फरवरी के वेतन की राशि दी गई है. 29 तक हर हाल में वेतन भुगतान करने को कहा गया है.