ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / केस औऱ नौकरी लेने की चेतावनी के बाद नियोजित शिक्षको ने केके पाठक...

केस औऱ नौकरी लेने की चेतावनी के बाद नियोजित शिक्षको ने केके पाठक के आदेश की प्रतियां जलाई, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन

05-Feb-2024 10:31 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एख बार फिर सूबे के नियोजित शिक्षकों पर कड़ा एक्शन लिया है. केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित होने वाले सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वाले शिक्षकों के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज होगा बल्कि उऩकी नौकरी भी जायेगी. KK पाठक के आदेश के बावजूद बेगूसराय में नियोजित शिक्षकों ने आदेश की प्रतियां जलाई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 


बिहार शिक्षक एकता मंच पटना के आह्वान पर सोमवार को करीब 4:30 बजे शाम में सक्षमता परीक्षा आनलाइन लेने और पास नहीं करने पर सेवा से हटाने के तुगलकी फरमान को लेकर बलिया बीआरसी के समीप सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आदेश की प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया। 


इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव के के पाठक के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार एवं टीपीएसएस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन अमलेश कुमार और पवन कुमार ने किया। इस दौरान मो हामिद,बेणु मेहता, शालिनी कुमारी, ,रेशमा रानी, इंदू कुमारी,अमृता कुमारी,निशा कुमारी, प्रीति कुमारी,अमरेश कुमार अमर,विनय कुमार,अंसारुल हक, मुकेश शर्मा, नवीन कुमार, निरंजन कुमार पासवान, सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका शामिल मौजूद थे।