Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
03-Feb-2024 08:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही है। राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने के लिए नियोजित शिक्षकों को अब सक्षमता परीक्षा देनी होगी। राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 26 दिसंबर, 2023 को राज्य कैबिनेट ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 को स्वीकृति दी थी। इसके तहत नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा देंगे और आवंटित स्कूल में योगदान देंगे। नियोजित शिक्षकों को तीन बार परीक्षा पास करने का मौका दिया जाएगा यदि तीनों बार वे परीक्षा में फेल होते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों को यह अल्टीमेटम दिया है कि यदि तीन बार सक्षमता परीक्षा पास नहीं करने वाले नियोजित शिक्षकों की नौकरी जाएगी। सभी नियोजित शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। हालांकि नियोजित शिक्षकों को चार मौके दिए जाएंगे। जिसमें से तीन परीक्षा में बैठना जरूरी होगा। नियोजित शिक्षक यदि तीन बार परीक्षा में फेल होते हैं तो उनकी नौकरी चली जाएगी।
बता दें कि इस परीक्षा को लेकर 1 फरवरी को एक कमेटी गठित की गयी थी। जिसका अध्यक्ष केके पाठक को बनाया गया था। साथ ही कमेटी के सदस्य प्राथमिक शिक्षा निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक,बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को बनाया गया है।
सक्षमता परीक्षा में फेल होने वाले अथवा परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले नियोजित शिक्षकों पर कमिटी हफ्ते भर में अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को सौंपेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आवेदन भरने की तिथि निर्धारित की गयी है। वही 16 फरवरी से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। सक्षमता परीक्षा भी ऑनलाइन ली जाएगी। यह परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च आयोजित किया गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
