BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
04-Mar-2020 05:40 PM
By Niraj Kumar
PATNA : नियोजित शिक्षकों की हड़ताल रंग लाने लगी है। कल तक कॉपी नहीं जांचने पर शिक्षकों पर धड़ाधड़ निलंबन और एफआईआर कर रही सरकार को अहसास होने लगा है कि शिक्षकों की हड़ताल के बीच मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट दे पाना संभव नहीं हैं। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट में देर होने की संभावना जतायी है।
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा है कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट तय समय से जारी करें। लेकिन शिक्षकों की हड़ताल के बीच ये संभव होता नहीं दिख रहा है। शिक्षकों की हड़ताल से सरकार परेशान तो जरूर है शिक्षा मंत्री की बेबसी साफ देखी जा रही है लेकिन बावजूद इसके सरकार शिक्षकों से वार्ता की कोऊ पहल करती नहीं दिख रही हैं। बहरहाल शिक्षा मंत्री के इस बयान से तो साफ हो गया कि सरकार को अहसास हो गया है कि शिक्षकों को डरा-धमका कर काम नहीं निकाला जा सकता ।
बता दें कि सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त की मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं इधर बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भी अपनी मागों को लेकर हड़ताल पर है। ऐसे में इंटर की कॉपी जांच पूरी तरह प्रभावित हो रही है।वहीं गुरुवार से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा कॉपी की जांच भी प्रभावित होना तय है। इस बीच सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई करते हुए मूल्यांकन कार्य़ में ड्यूटी के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर उनको निलंबित कर उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सूबे में हजारों शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।