ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / नियोजित शिक्षकों ने RJD MLA का किया घेराव, भाई वीरेन्द्र ने साथ देने...

नियोजित शिक्षकों ने RJD MLA का किया घेराव, भाई वीरेन्द्र ने साथ देने का किया वादा

01-Mar-2020 01:54 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने आरजेडी एमएलए भाई वीरेंद्र का घेराव किया है. मनेर विधायक के आवास का घेराव कर के बिहटा मनेर के शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और बिहार के नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर उनका समर्थन की मांग की है. विधायक ने नियोजित टीचरों का साथ देने का वादा किया है. 


नियोजित शिक्षक लगभग 2 हफ़्तों से हड़ताल पर हैं. हड़ताल पर रहने के कारण टीचर इंटरमीडिएट की कॉपी भी नहीं जांच रहे हैं. जिसके कारण मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंच रही है. उधर बिहार सरकार भी हड़ताली टीचरों के ऊपर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. अब तक एक हजार से अधिक टीचरों के ऊपर निलंबित, बर्खास्तगी और एफआईआर की कार्रवाई हो चुकी है. शिक्षक संघ ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. 


शिक्षक नेता आनंद मिश्रा के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों ने आज आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का घेराव किया. मनेर विधायक भाई बिरेंद्र ने बिहार के नियोजित शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि आप की लड़ाई बिना आपके कहे हुए भी हम सदन में कर रहे हैं. यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. आपको वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलता है तो आरजेडी साथ  खड़ी है. हम सदन में इस बात को रखने का काम करेंगे.