ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / नियोजित शिक्षकों को परमानेंट करेंगे तेजस्वी, बोले- समान काम के बदले समान वेतन...

नियोजित शिक्षकों को परमानेंट करेंगे तेजस्वी, बोले- समान काम के बदले समान वेतन दूंगा

14-Oct-2020 03:44 PM

PATNA :  विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं. वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने के बाद तेजस्वी यादव ने एक बड़ा एलान किया है. तेजस्वी ने एक बड़े वोट बैंक पर निशाना लगाया है. उन्होंने नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा एलान किया है. तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर नियोजित शिक्षकों की सेवा नियमित कर देंगे. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि "हमारी सरकार आने पर बिहार में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को भी नियमित शिक्षकों की तरह समान सेवा शर्त और समान काम के लिए समान वेतन दिया जाएगा। नियोजित शिक्षकों को नीतीश सरकार ने हमेशा धोखा दिया है। शिक्षकों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।"


आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने नियोजित के लिए सेवा शर्त नियमावली में बदलाव किया है लेकिन इसके बावजूद भी नियोजित शिक्षकों में असंतोष की स्थिति है. उनका कहना है कि सरकार से उनकी लड़ाई परमानेंट पर्ने को लेकर है. दरअसल नियोजित शिक्षक सामान काम के बदले सामान वेतन की मांहग करते आ रहे हैं और आज भी वह अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. जिसको लेकर तेजस्वी ने यह बड़ा एलान किया है. 

राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि "मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ। इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।"