इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?
07-Feb-2024 03:53 PM
By First Bihar
PATNA : नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ये विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद विशिष्ट शिक्षकों को शहरी क्षेत्र के स्कूलों में मेधा सूची के आधार पर पदस्थापित किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।
केके पाठक की ओर से जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि - शहरी क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों और उनके रिक्त पदों का आकलन कर, पूरी सूची 29 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा दें। इस बीच छात्रों के संख्या के अनुपात में शिक्षकों का बहाल भी कर लें। यह भी ध्यान में रखें की हर स्कूल में किसी भी विषय का कम से कम एक शिक्षक अनिवार्य रूप से रहे। बता दें कि सक्षमता परीक्षा देने वाले नियोजित शिक्षकों की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है।
वहीं दूसरी आरे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से तीसरे चरण में करीब 87 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद शामिल होंगे। शिक्षा विभाग जल्द ही विषय और कक्षावार पदों की सूची आयोग को भेजेगा। विभाग की ओर से पदों की गणना की तैयारी अंतिम चरण में है। पहले और दूसरे चरण में नियुक्त रहे गये पदों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।