Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
05-Aug-2023 05:58 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार के करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. इस मामले में धरना, प्रदर्शन, आंदोलन से लेकर लाठीचार्ज के बाद नीतीश कुमार बैकफुट पर आयेंगे. नीतीश ने आज नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के बाद बाहर निकले महागठबंधन के नेताओं ने कहा-मुख्यमंत्री जी का मूड ठीक और सकारात्मक था. वे जल्द ही फैसला लेंगे.
बता दें कि, बिहार के शिक्षक पिछले कई महीनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं. राज्य सरकार नयी शिक्षक नियुक्ति नियमावली लेकर आयी है, जिसमें शिक्षकों की भर्ती बीपीएससी के जरिये करने का फैसला लिया गया है. बीपीएससी के जरिये बहाल होने वाले शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. सरकार ने पहले से नियुक्त शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने के लिए बीपीएससी की परीक्षा पास करने की शर्त रखी है.इसके खिलाफ शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं. महागठबंधन में शामिल वामपंथी पार्टियां खुलकर नियोजित शिक्षकों का समर्थन कर रही है.
बिहार विधानसभा के पिछले सत्र में इस मामले के उठने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वे इस मसले पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक करेंगे. नियोजित शिक्षकों के मुद्दे और उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी यादव, कांग्रेस, सीपीआई, माले और सीपीएम के नेता मौजूद थे. करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि शिक्षकों की मांग जल्द पूरी होगी
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि बहुत ही पॉजिटिव बात हुई. सारी पार्टियों ने अपनी अपनी बात कही, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्यान से चुना. नीतीश जी ने अपने ऑफिसरों को बुला रखा था. उनका मूड पॉजिटिव था और उससे लग रहा है कि सही फैसला होगा. मुख्यमंत्री ने हमारी बातें सुन ली है, अब वे अधिकारियों से बात कर जल्द फैसला लेंगे
उधर, माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि हमने पहले भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी दिया जाये. आज उस मसले पर फिर से बहुत सकारात्मक तरीके से बात हुई है. अब सरकार इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार करके फैसला लेगी. हमलोग कोशिश करेंगे कि जल्द फैसला हो जाये. सीपीआई और सीपीएम के विधायकों ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक तरीके से बात की है वे जल्द ही सही फैसला लेंगे.
बता दें कि, बिहार की महागठबंधन सरकार ने इसी साल नई शिक्षक भर्ती नियमावली लागू किया है, जिसका विरोध हो रहा है. नयी नियमावली के मुताबिक सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए बीपीएससी की परीक्षा पास करना होगा. राज्य के नियोजित शिक्षकों कह रहे हैं कि वे इतने सालों से नौकरी कर रहे हैं, तो अब परीक्षा क्यों दें. उनकी मांग है कि सरकार उन्हें सीधे राज्यकर्मी का दर्जा दे.