ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / नियोजित शिक्षकों ने कहा धमकी न दे सरकार, 17 फरवरी से MATRIC परीक्षा...

नियोजित शिक्षकों ने कहा धमकी न दे सरकार, 17 फरवरी से MATRIC परीक्षा का करेंगे बहिष्कार

09-Feb-2020 07:03 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : सूबे के पांच लाख शिक्षकों ने 17 फरवरी से हड़ताल पर जाने का पक्का मन बना लिया है। शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि धमकी देकर सरकार शिक्षकों को डरा नहीं सकती । सरकार अगर समान काम समान वेतन पर शिक्षकों की मांग नहीं मानती तो सूबे के 75 हजार स्कूलों में तालाबंदी तय़ है। साथ ही शिक्षक इस दौरान मैट्रिक परीक्षा, इंटर और मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन, जनगणना आदि सभी काम का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।


सुपौल  में  आयोजित बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीति के कारण बिहार के लाखों शिक्षक आन्दोलन पर उतारू होने के लिए बाध्य है। उन्होनें कहा कि सरकार से बारंबार समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया, लेकिन सरकार की हठधर्मिता ने बिहार के पांच लाख शिक्षकों को हड़ताल पर जाने के लिए विवश किया है।उन्होनें कहा कि समान काम समान वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा समेत अन्य मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हड़ताल पर जाना तय है।


पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले  हड़ताल को लेकर संघ भवन में हुई निर्णायक बैठक में 17 फरवरी से तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होनें कहा कि हड़ताल के दौरान मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार, मैट्रिक और इंटर परीक्षा मूल्यांकन का बहिष्कार ,बी एल ओ और जनगणना कार्य को ठप कर बिहार के पांच लाख नियोजित व नियमित माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे।