ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

नित्यानंद राय को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गृह राज्यमंत्री को गोली मारने की कही थी बात

10-Mar-2023 09:28 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की हत्या की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी शख्स ने नित्यानंद राय के सीने में गोली उतारने की बात कही थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक संगठन के जिलाध्यक्ष वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


इससे पहले पुलिस ने धमकी देने वाले माधव कुमार और माधव झा को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वायरल वीडियो हाजीपुर बागमल्ली स्थित आर्यन सिंह के निजी ऑफिस का बताया गया था। तब से पुलिस आर्यन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में आर्यन सिंह बेल लेने के लिए चक्कर लगा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।


सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले नित्यानंद राय को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, उसमें एफआईआर दर्ज हुई थी। उसी एफआईआर के तहत आर्यन सिंह की गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि वायरल वीडियो में जान से मारने की बात कहने वाले शख्स को पुलिस ने 13 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें उसने कहा था कि वह नशे की हालत में था और भूलवश वह ऐसा बोल गया था।