ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

‘मोदी सरकार से लोग परेशान और तबाह.. इसलिए नहीं जुट रही भीड़’ नित्यानंद की फ्लॉप रैली पर तेजस्वी का तंज

26-Nov-2023 01:38 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के समर्थकों ने भाजपा के बैनर तले पटना में शनिवार को पान तांती बुनकर समाज की रैली बुलायी थी। दावा किया गया था कि इस रैली नें 20 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे लेकिन कार्यक्रम में पांच सौ लोग भी नहीं पहुंचे, जिसके कारण बीजेपी की भद्द पीट गई थी। नित्यानंद राय की रैली में भीड़ नहीं जुटने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की रिएक्शन आया है।


पटना में नित्यानंद राय के नेतृत्व में हुए बीजेपी द्वारा तांती बुनकर समाज की रैली आयोजित करने पर तेजस्वी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है, यही लोकतंत्र की खुबसूरती है। चुनाव आ रहे हैं तो इस तरह के कार्यक्रम तो होते रहेंगे, इसपर टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं है लेकिन एक बात तो तय है जि नरेंद्र मोदी की जो सरकार केंद्र में हैं उससे लोग परेशान और तबाह हो चुके हैं, शायद यही वजह है कि बीजेपी के कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुट पा रही है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जाति आधारित सम्मेलन भले ही करवा लें लेकिन नरेंद्र मोदी के नीति से लोग परेशान है इसलिए उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट पा रही है। वहीं नित्यानंत राय के यह कहने पर कि आरजेडी के लोग जेडीयू को तोड़ रहे हैं, इसपर तेजस्वी ने कहा कि जो बेकार की बातें बोलता है और जिसके पास कोई तथ्य नहीं है उसके ऊपर कुछ भी बोलना बेकार है, इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंवे कहा कि नित्यानंद राय जो दावा कर रहे हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है बल्कि इन लोगों का दावा झूठ का पुलिंदा है।