ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

नीतीश-तेजस्वी मुलाकात पर वशिष्ठ नारायण सिंह की सफाई, बोले- BJP असहज नहीं, NDA है एकजुट

नीतीश-तेजस्वी मुलाकात पर वशिष्ठ नारायण सिंह की सफाई, बोले- BJP असहज नहीं, NDA है एकजुट

27-Feb-2020 02:35 PM

PATNA : जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने नीतीश तेजस्वी मुलाकात पर सफाई पेश की है। वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि NRC-NRP पर दोनों का साथ आना लोकतंत्र की मजबूती की मिसाल है। जनता के हितों के मुद्दों पर जब-पक्ष विपक्ष साथ खड़े होते है तो इसे राजनीति के चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं उन्होनें ये भी कहा कि बीजेपी कही से भी असहज नहीं है। एनडीए एकजुट हैं और विपक्ष के मुकाबले मजबूती से खड़ा है।


वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ हो कई बार हो चुका है कि पक्ष-विपक्ष मिलकर एक साथ खड़े हुए हैं। उन्होनें कहा कि यहीं लोकतंत्र की खासियत है। जनता कि हितों पर सब साथ मिल कर खड़े हो तो लोकतंत्र मजबूत होता है। वहीं उन्होनें कहा कि नीतीश-तेजस्वी के मुलाकात का राजनीतिक अर्थ लगाने का कोई मतलब नहीं है। विधान मंडल की कार्यवाही के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेता आपस में मिलते रहते हैं। वहीं इस मुलाकात और तेजस्वी के  उन बयानों से संदर्भ जिसमें उन्होनें कहा था कि हम बिहार सरकार को अस्थिर नहीं होने देंगे पर कहा कि ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं है बीजेपी कहीं से असहज नहीं  है। एनडीए मजबूती के साथ बिहार में खड़ा है।


उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव तो सरकार के खिलाफ बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल गए हैं रोज-रोज सरकार के खिलाफ विषवमन कर रहे हैं। ऐसे में आपलोगों को क्यों लगता है कि वे सरकार का साथ दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि दरअसल विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। विपक्ष के पास ने तो कोई दृष्टि है, न लक्ष्य और न ही कोई योजना।