ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे लालू यादव, बंद कमरे में आधे घंटे तक हुई राजनीतिक बातचीत

28-Sep-2023 11:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सत्ता में काबिज सबसे बड़ी पार्टी राजद के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव अचानक से सीएम आवास पहुंच गए। लालू के अचानक नीतीश कुमार से पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को सीट शेयरिंग का फार्मूला तय करना बताया जा रहा है। तो कुछ लोग महज इसे एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। 


दरअसल, सीएम नीतीश कुमा इन दिनों देश और बिहार दोनों जगह की राजनीति में काफी सक्रिय दिख रहे हैं। एक तरफ नीतीश लगातार मंत्रियों के दफ्तर जाकर यह देख रहे हैं कि मंत्री और अधिकारी समय पर दफ्तर आ रहे हैं या नहीं तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी को हराने के लिए 'इंडिया' गठबंधन के रणनीति को लेकर उनकी लालू प्रसाद यादव मुलाकात हो रही है। ऐसे में अब लालू यादव सीएम आवास पहुंच कर इंडिया गठबंधन के सीट शेरिंग की बात की है।  लालू और नीतीश के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई है।  


वहीं, दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा य्तेज है कि नीतीश कुमार राजद मंत्री के कार्यशैली से नाराज है। इसकी वजह है कि नीतीश कुमार पिछले दिनों जब मंत्री के विभाग का निरिक्षण करने पहुंचे थे तो राजद कोटे के तमाम मंत्री अपने दफ्तर से गायब थे जिसको लेकर नीतीश ने नाराजगी भी जाहिर की थी उसके बाद अब लालू यादव नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।