मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Apr-2020 08:21 AM
PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोटा कांड को लेकर हमलावर हो गये हैं। उन्होनें नीतीश कुमार को पलटीमार की संज्ञा से भी नवाजा है। कुशवाहा ने कहा कि अपने चहेते जिलाधिकारियों को बचाने के लिए एसडीओ और ड्राइवर पर कार्रवाई कर चुप्पी साध ली।
उपेन्द्र कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार की खबर को अधार बना कर ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार जी,आप इकलौते CM हैं जिसने #COVID संकट में कोटा से आम बच्चों को न लाने की जिद्द की, खास बच्चों के लिए पास बनवाये, भद्द पिटी तो बेचारा चालक व SDO सस्पेंड, चहेते DMs के विरुद्ध कार्रवाई नहीं और अब चुप्पी ! कितनी पलटी मारियेगा सर ?
मा. CM श्री @NitishKumar जी,
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) April 22, 2020
आप एकलौता CM हैं जिसने #COVID संकट में कोटा से आम बच्चों को न लाने की जिद्द की, खास बच्चों के लिए पास बनवाये, भद्द पिटी तो बेचारा चालक व SDO सस्पेंड, चहेते DMs के विरुद्ध कार्रवाई नहीं और अब चुप्पी !
कितनी पलटी मारियेगा सर ?#बदहालबिहार_नीतीशकुमार pic.twitter.com/Owz6t6y9Y0
उपेन्द्र कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि कोटा में फंसे विधायक अनिल कुमार को पास जारी करने वाले नवादा के SDM को सस्पेंड करने वाली नीतीश कुमार की सरकार ने अपने एक दर्जन से ज्यादा DM और चहेते अधिकारियों को बचा लिया है। बिहार के एक दर्जन से ज्यादा डीएम और एसडीएम ने लोगों को कोटा आने जाने का पास निर्गत किया। लेकिन सारे अधिकारी सरकार के खास है लिहाजा कार्रवाई के बदले चुप्पी साध ली गयी है।
बता दें कि बिहार में अभी कोरोना महामारी एक्ट लागू है। इसके तहत किसी भी तरह की बंदिश और छूट देने का अधिकार सिर्फ डीएम को है। लेकिन ज्यादातर जिलों के डीएम ने छोटे अधिकारियों को पास जारी करने का अधिकार दे दिया है। सरकारी कानून साफ साफ कहता है कि डीएम की मंजूरी के बाद ही कोई भी अधिकारी अंतर्राज्यीय पास जारी कर सकता है। लिहाजा अगर पास जारी होता है तो उसके लिए पहली जिम्मेवारी डीएम की ही बनती है।
वहीं रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कल 23 अप्रैल अपराहन 3:00 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से कोरोना वारियर्स, आम जनों, मीडिया और रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।