दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
24-Apr-2021 08:40 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए मददगार बने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. शनिवार को पप्पू यादव ने स्वास्थ्य विभाग को 'किलर डिपार्टमेंट' तक बता दिया. उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग किलर विभाग की तरह काम कर रहा है.
शनिवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बाईपास स्थित 80 से 85% निजी अस्पताल मौत का सौदागर है. कोरोना इलाज के नाम पर ये लोग आम जनता को लूट रहे हैं. इनके पास कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं. थाना और प्रशासन के मिली भगत से ये लोग आम नागरिक को इलाज के नाम पर लूट रहे हैं. अस्पताल वाले एक लाख रुपया महीना थाना को देते हैं और थाना इन्हें मनमानी करने की खुली छूट दे देती हैं. मरीज की जान को जोखिम में डाल ये लोग इलाज करते हैं. सरकार को इन अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए. वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग किलर विभाग की तरह काम कर रहा है.
पप्पू यादव ने बिहार में कोलैप्स हो चुकी स्वास्थ व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब यह किलर विभाग बन कर रह गया हैं। एन एम सी एच में सात दिन से कोई डॉक्टर नहीं आ रहे है। नर्स भी वार्ड में नहीं दिखती हैं। ट्रॉली बॉय इंजेक्शन देता हैं। वार्ड बॉय पैसा लेकर भर्ती करता हैं। 24 घण्टे में 30 से अधिक लोंगों की मौत हुई है। यह अस्पताल नही ग्रेव यार्ड( मौत का कुआं) बन गया हैं। अधीक्षक को मरीजों की चिंता नहीं हैं। कुल मिलाकर एन एम सी एच के हालात बहुत ही भयावह हैं। बिहार सरकार को या तो इसे ताला बंद कर देना चाहिए नही तो सेना के हवाले कर देना चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा कि एन एम सी एच और अधिकांश निजी अस्पतालों से बेहतर है की मरीज अपना इलाज घर पर रहकर डॉक्टर की निगरानी में करें। बिहार सरकार ने नरसंहार किया है। दवा और ऑक्सीजन के अभाव में रोजाना सैकड़ों मौते हो रही हैं । केंद्र सरकार बिहार के हिस्से का ऑक्सीजन अभी तक नहीं दे पाई। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बिहार में वेंटिलेटर, बेड औऱ ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाए , जिससे लोंगों का इलाज कराया जा सके। मौके पर जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू मौजूद थे.