ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / नीतीश सरकार ने कुर्मी जाति के साथ ही कर दिया खेल? सुशील...

नीतीश सरकार ने कुर्मी जाति के साथ ही कर दिया खेल? सुशील मोदी बोले-हजारों कुर्मी युवा आरक्षण पाने से वंचित हो गये

10-Jun-2023 06:52 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश कुमार की सरकार ने कुर्मी जाति के युवाओं के साथ ही बड़ा खेल कर दिया. सरकारी कारनामे के कारण कुर्मी जाति के हजारों सरकारी कर्मचारियों के बच्चे आरक्षण पाने से वंचित रह गये. 


पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर ये आरोप लगाया है. सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार ने कुर्मी युवाओं को जाति प्रमाणपत्र देने और क्रीमी लेयर संबंधी सर्टिफिकेट जारी करने जैसे गंभीर मामलों में मनमानी की, जिसका खामियाजा कई पीढियों को भुगतना पड़ा.  


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार सरकार कुर्मी जाति का नहीं बल्कि  कुर्मी (महतो) छोटानागपुर के ओबीसी का जाति प्रमाणपत्र जारी करती है. ये बिल्कुल असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि ओबीसी में क्रीमी लेयर का निर्धारण करते समय इस वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के साथ उनकी कृषि आय को नहीं जोड़ने का नियम है, लेकिन इस नियम की धज्जियां उड़ा कर हजारों युवाओं को क्रीमी लेयर में दिखाया गया. इस तरह भी हजारों युवाओं का आरक्षण पाने का अधिकार छीन लिया गया. 


उन्होंने कहा कि पिछले महीने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के साथ बैठक में बिहार सरकार के अधिकारियों ने कुर्मी जाति और क्रीमी लेयर मामले में गलती स्वीकार की, लेकिन अभी तक इसमें सुधार नहीं किया गया है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार ने कुर्मी जाति के साथ साथ पिछड़े वर्ग के हजारों युवाओं को आरक्षण से वंचित कर दिया. समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे नीतीश कुमार की सरकार ने धोखा नहीं दिया.