ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / 16 दिन बाद नीतीश कैबिनेट के मंत्री भी हुए अनलॉक, सरकार ने भ्रमण...

16 दिन बाद नीतीश कैबिनेट के मंत्री भी हुए अनलॉक, सरकार ने भ्रमण पर लगी पाबंदी हटाई

10-Jun-2021 08:12 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के पीछे सूबे में लॉकडाउन लागू किया गया और अब संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला भी लिया बुधवार को अनलॉक की शुरुआत हो गई और इसके साथ ही 16 दिनों तक पाबंदी झेलने के बाद आखिरकर नीतीश कैबिनेट के मंत्री भी अनलॉक हो गए। नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बाहर निकलने पर लगी रोक हटा ली गई है। अब मंत्री अपने क्षेत्र का भी भ्रमण कर सकेंगे। कैबिनेट विभाग ने उन्हें अनलॉक करने का निर्णय जारी कर दिया है। सरकार ने पिछले दिनों कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए उनके बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी।


आपको याद दिला दें कि कैबिनेट विभाग ने मंत्रियों के बाहर निकलने को लेकर दो निर्देश जारी किए थे। 23 मई को निकाले गए पहले आदेश में उन्हें अपने क्षेत्र में जाने, भ्रमण से रोकने की बात की गई थी जबकि 24 मई को निकाले गए दूसरे पत्र में उनके किसी भी क्षेत्र में जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। दरअसल, लॉकडाउन के समय सरकार को सूचना मिल रही थी कि कई मंत्री बाहर निकल रहे हैं, यहां तक कि अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और कई कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे हैं। इसके बाद कैबिनेट विभाग ने उन्हें बाहर नहीं निकलने को लेकर निर्देश जारी किया। उनसे कहा गया था कि वे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वे अपने क्षेत्र या फिर अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा न करें। 


सरकार ने कहा था कि यदि योजना की समीक्षा या फिर अन्य काम की जरूरत पड़े तो मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ऐसा कर सकते हैं। हालांकि सरकार के इस आदेश को लेकर एनडीए के अंदर चल रही अंदरूनी खींचतान पर भी खूब चर्चा हुई। सियासी जानकारी यह बताते रहे कि बीजेपी के मंत्रियों की सक्रियता को देखते हुए यह फैसला लिया गया हालांकि अब तरह की खबर यह है कि मंत्री जी भी लॉकडाउन खत्म होने के साथ अनलॉक हो गए हैं।