समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
30-May-2020 05:13 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गोपालगंज यात्रा को लेकर शुक्रवार को दिनभर पटना में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला था। बिहार सरकार ने सुबह-सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर तेजस्वी को गोपालगंज जाने से रोक दिया था। नीतीश सरकार लगातार यह हवाला देती रही कि तेजस्वी लॉक डाउन में नियमों को तोड़कर गोपालगंज नहीं जा सकते हैं। लेकिन सरकार के इस आदेश में अब नया पॉलिटिकल एंड सामने आ रहा है। भले ही तेजस्वी यादव को शुक्रवार के दिन गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी गई वह लेकिन आज उन्हें नौबतपुर जाने की छूट दे दी गई।
नौबतपुर में पिछले दिनों मारे गए भोला पासवान के परिजनों से मुलाकात करने तेजस्वी यादव आज वहां पहुंचे। उनके साथ पार्टी के विधायक और दूसरे नेता भी थे लेकिन जिला प्रशासन ने उनको आज रोकने की जहमत नहीं उठाई। ना तो लॉक डाउन के नियमों का हवाला दिया गया और ना ही गोपालगंज जाने से रोकने जैसी पहल दिखी। सरकार के इस रवैये के बाद अब सियासी गलियारे में सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई जेडीयू विधायक पप्पू पांडे की वजह से नीतीश सरकार ने गोपालगंज की यात्रा को रोक दिया।
तेजस्वी यादव की तरफ से आज नौबतपुर की यात्रा को लेकर पहले ही जानकारी साझा कर दी गई थी। बावजूद इसके आज सरकार ने उनकी तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा। तेजस्वी जब नौबतपुर पहुंचे तो उनके साथ आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र भी मौजूद थे। वहां पिछले दिनों मारे गए भोला पासवान के परिजनों से मुलाकात की और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को बने रहने का हक नहीं है सत्ता में बैठे लोगों को जवाब मिल जाएगा।