ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / नीतीश सरकार का कोरोना से मुकाबले के लिए एक और कदम, CM क्षेत्र...

नीतीश सरकार का कोरोना से मुकाबले के लिए एक और कदम, CM क्षेत्र विकास योजना के तहत 7 करोड़ की राशि दी

28-Mar-2020 06:37 PM

PATNA : कोराना वायरस से मुकाबले के लिए नीतीश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोनावायरस कोष में सात करोड़ देने का फैसला किया है। विधान परिषद के सदस्य के तौर पर कोरोना से मुकाबले के लिए इस राशि को खर्च करने की अनुशंसा की गई है।


सीएम नीतीश कुमार कोरोना के मामलों में खासे गंभीर दिख रहे हैं। वे लगातार कोरोना के मामलों की समीक्षा कर रहे हैं ।आज ही सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।


वहीं पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन में विशेष बसों से लोगों को एक से दूसरे जगह भेजना ठीक नहीं है। इससे लॉकडाउन करने का कोई फायदा नहीं होगा। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर इससे बीमारी फैलती है तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया है जब दिल्ली और यूपी सरकार बसों के जरिए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है।