ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / नीतीश सरकार की चांदी, खनिज खनन से भरेगा खजाना; अक्टूबर में होगी माइनिंग...

नीतीश सरकार की चांदी, खनिज खनन से भरेगा खजाना; अक्टूबर में होगी माइनिंग नीलामी

05-Sep-2024 07:12 AM

By First Bihar

PATNA : खनिज के खनन से बिहार सरकार अब अपना खजाना भरने वाली है। अक्टूबर में राज्य के अंदर तीन जिलों में खनिज ब्लॉक की नीलामी होने जा रही है। इससे राज्य सरकार को लगभग 5000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मिहिर कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि रोहतास, गया और जमुई जिले में खनिज ब्लॉक की नीलामी होने जा रही है। 


उन्होंने बताया कि इनमें हाल ही में नीलाम किए गए ब्लॉक भी शामिल हैं। रोहतास में पिपराडीह-भुरवा खनिज ब्लॉक एवं चुटिया-नौहट्टा ब्लॉक में 12.46 वर्ग किलोमीटर गैर-वन क्षेत्रों में 88.38 टन ग्लौकोनाइट की खदान नीलाम की गई है। इसके अलावा गया जिले में क्रोमाइट, निकल, प्लेटिनम ग्रुप ऑफ एलिमेंट्स युक्त चट्टानें हाल ही में नीलाम की गई हैं।


एसीएस मिहिर कुमार ने बताया कि बिहार में अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों पर प्रभावी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके लिए संबंधित प्राधिकार से अपने खनन अधिकारियों, निरीक्षकों और उससे ऊपर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट अधिकार देने का अनुरोध किया गया है।


उन्होंने कहा कि अगर हमारे अधिकारियों को मजिस्ट्रेट अधिकार दिए जाते हैं, तो विभाग अवैध खनन गतिविधियों की जांच करने में अधिक स्वतंत्र और प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा। राज्य में बालू माफिया की तरफ से हिंसक हमलों की घटनाएं देखने को मिली हैं जिसमें पुलिसकर्मी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घायल हुए हैं। ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिलों से सामने आ रही हैं।


उधर उन्होंने कहा कि खान एवं भूतत्व विभाग के ‘सशस्त्र खनन पुलिस’ बनाने के प्रस्ताव को राज्य सरकार से संबंधित प्राधिकार ने स्वीकार नहीं किया। विभाग कुछ जिलों में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस के साथ समन्वय में काम कर रहा है।