ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का ऐलान, इन इलाकों में लगेगी इंडस्ट्री

18-Dec-2023 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार अब राज्य के अंदर उद्योग के विकास को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही है। बिहार में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं। उद्योग विभाग ने मधेपुरा, खगड़िया और गया में एक-एक नया क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। इससे 269 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र में इजाफा हुआ है। इस संबंध में उद्योग विशेष सचिव दिलीप कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल,  मधेपुरा जिला अंतर्गत चौसा अंचल के मौजा रसलपुर धूरिया (कलाशन बाजार) में 146 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र चौसा के रूप में घोषित किया गया है। इसी तरह खगड़िया जिला के परबत्ता अंचल के मौजा सौढ़ में 100 भूमि को परबत्ता औद्योगिक क्षेत्र और गया जिले के मानपुर अंचल के शादीपुर में 23 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र मानपुर बनाया गया है।  


मालूम हो कि, उद्योग विभाग ने पिछले ढाई माह में 10 नए आद्योगिक क्षेत्र बनाए हैं। इसमें मोतीपुर सुगर मिल महबल में 62.17 एकड़, औद्योगिक क्षेत्र महबल में 28.66 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र शामिल है। वहीं किशनगंज के मेहियादांगी में लेदर कलस्टर के रूप में 33.77 एकड़ और 14.62 एकड़ क्षेत्र बनाया गया है। नवा नगर-1 में 35 एकड़ृ और नवानगर-2 में 404.68 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र बना है। इसी तरह पटना के फ्रेजर रोड स्थित वित्तीय भवन के तीसरे, चौथे और पांचवें तल पर 16.03 वर्गफीट और एयरपोर्ट कार्गो के 1.85 एकड़ को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, औद्योगिक क्षेत्र बनाने से इन इलाकों का विकास होगा। उद्योग विभाग यहां सुविधाएं विकसित करेगा। इसके बाद यहां औद्योगिक इकाइयां लगाने के इच्छुक कंपनियों को प्रक्रिया के तहत जमीन आवंटित की जाएगी। एमएसएमई इकाइयों के लिए यहां प्लग एंड प्ले की सुविधा मिल सकती है। कलस्टर विकसित करने में भी मदद मिलेगी।