ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / नीतीश सरकार को केंद्र का झटका, आनंद किशोर को पटना मेट्रो का एमडी...

नीतीश सरकार को केंद्र का झटका, आनंद किशोर को पटना मेट्रो का एमडी बनाने का प्रस्ताव खारिज

21-May-2020 07:21 AM

PATNA : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार में बिहार की नीतीश सरकार को बड़ा झटका दिया है. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर नीतीश सरकार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर की नियुक्ति करना चाहती थी. लेकिन केंद्र सरकार ने आनंद किशोर की नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को खारिज करने के पीछे आईएएस अधिकारी आनंद किशोर के पास कई अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी होने को कारण बताया है. 

दरअसल राज्य सरकार पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के तौर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर की नियुक्ति करना चाहती थी. इसके लिए उसने प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा था. लेकिन राज्य सरकार के चहेते अधिकारी की नियुक्ति के प्रस्ताव को केंद्र ने खारिज कर दिया है. केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और तय समय-सीमा में पूरा किए जाने वाली कार्ययोजना है लिहाजा इसमें पूर्णकालिक एमडी की नियुक्ति की जानी चाहिए. 

पटना में मेट्रो के दो कॉरीडोर स्वीकृत है. मेट्रो के चलाने के लिए एक एसपीवी गठित की गई है. अभी तक यह कंपनी बिहार सरकार के स्वामित्व वाली थी, लेकिन पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में केंद्र और बिहार सरकार की 20-20 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बाकी पैसा का व्यवस्था बिहार सरकार को किसी संस्था से उधार लेना है.  इसको लेकर पटना में कई जगहों पर काम भी शुरू हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिलहाल काम बंद पड़ा था.