सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-May-2022 03:31 PM
PATNA : बिहार में राजनीतिक समीकरण तेजी के साथ बदल रहे हैं। बीते हफ्ते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों के ऊपर सीबीआई की छापेमारी हुई थी। लालू परिवार के अलग-अलग ठिकानों पर हुई इस छापेमारी के बाद जनता दल यूनाइटेड ने चुप्पी साध ली थी। जेडीयू लालू परिवार को लेकर हमलावर रहा है लेकिन बीते हफ्ते हुए प्रकरण को देखकर ऐसा लगा कि कहीं न कहीं लालू यादव और उनके परिवार को जेडीयू ने वाक ओवर दे दिया। लेकिन अब आरजेडी का मिजाज भी कुछ इसी तरह का दिख रहा है।
पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार और उनकी सरकार के ऊपर आरजेडी के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बात करें या फिर राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल की इन दोनों प्लेटफार्म से नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हालात बदले-बदले नजर आ रहे हैं। तेजस्वी विदेश दौरे पर हैं लेकिन उनके निशाने पर नीतीश कुमार नजर नहीं आते। हो सकता है तेजस्वी विदेश दौरे में व्यस्त हैं इसलिए वे सरकार के ऊपर हमला नहीं बोल रहे है। तेजस्वी सवाल भी नहीं कर पा रहे है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल पर भी इन दिनों नीतीश को लेकर वह आक्रामकता नहीं नजर आती जो पहले देखने को मिलती रही है।
ताजा खबर यह है कि आरजेडी में अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को जेडीयू के खिलाफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर होने से मना किया है। सूत्रों की मानें तो आज आरजेडी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जुटान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तो पार्टी कार्यालय सुबह नहीं पहुंचे लेकिन शिवानंद तिवारी,अब्दुल बारी सिद्दिकी, श्याम रजक समेत अन्य बड़े नेता प्रदेश कार्यालय में काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़े नेताओं के बीच चर्चा भी हुई। हालांकि किसी ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया। इस सबके बीच अंदर की खबर यह है कि आरजेडी के नेताओं और प्रवक्ताओं को नीतीश सरकार के ऊपर हमला नहीं बोलने का निर्देश दिया गया है।