अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Dec-2022 07:58 PM
PATNA: पीएम पद को लेकर एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। नीतीश कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को किसी ने भाव नहीं दिया है विपक्षी एकता का गुब्बारा फुस्स हो चुका है। सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि अगला चुनाव पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी हो। आगे उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा में एनडीए को छोड़ दिये, नारे लगवाये लेकिन अब कह रहे हैं कि वे इस रेस में ही नहीं है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कह दिया कि वे पीएम पद के दावेदार नहीं है। इस पद के लिए कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित करने में कोई बुराई नहीं है पर यह सब विपक्षी दलों की बैठक में तय होनी चाहिए। इसी बात के लिए तो हम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करने के लिए प्रयासरत है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्ष का कोई दल भाव नहीं दे रहा है, इसलिए हताश होकर खुद को पीएम-पद की रेस से बाहर बता रहे हैं। वे तीन महीने से दिल्ली नहीं गए और जिनसे मिल कर आए थे, उनमें से किसी ने पलट कर पूछा नहीं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के दबाव में एनडीए से नाता तोड़ा, स्वयं को पीएम प्रोजेक्ट करने वाले नारे लगवाये और बिहार की तरह देश का नेतृत्व करने के इरादे जहिर करने वाले होर्डिग तक लगवाये। अब कह रहे हैं कि वे इस स्पर्धा में नहीं हैं। यह दोहरापन लोग देख रहे हैं।
सुशील मोदी ने 2024 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी को पीएम-प्रत्याशी बनाने की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की राय का स्वागत किया और कहा कि भाजपा भी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच सीधा मुकाबला हो। नीतीश कुमार को कोई स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को न राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में बुलाया, न सोनिया गांधी को पंजाब चुनाव के बाद मिलने का वक्त देने की बात याद रही। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भी पद ग्रहण किये दो महीने हो गए, लेकिन नीतीश कुमार को बुलावा नहीं आया। नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता का जो गुब्बारा उड़ाया था , वह फुस्स हो चुका है। ममता बनर्जी , केसीआर, केजरीवाल-सबने हाथ खींच लिए। अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। केजरीवाल किसी दल से गठबंधन या तालमेल करने को तैयार नहीं। जनता परिवार की एकता के प्रयास भी विफल रहे।