खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jul-2023 08:52 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानन्द राय ने नीतीश कुमार के अगुआई में विपक्षी एकता की मुहिम को हवा हवाई बताते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार मजबूत हो रही है। नित्यानंद राय शनिवार को समस्तीपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में केंद्र सरकार के 9 साल के काम काज की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में कुछ दल शामिल हुए है और कुछ और जल्द शामिल होने वाले है। एनडीए में सबके लिए दरवाजा खुला हुआ है बस कॉंग्रेस, आरजेडी और जेडीयू हमारे सामने कितना भी समर्पण कर दे. हम किसी भी हालत में इन दलों को शामिल नहीं करेंगे।
खासकर नीतीश कुमार की फिर से एनडीए में वापसी की चर्चा पर नित्यानन्द राय ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है, पहले वे बिहार को अपने अफसरों के भरोसे छोड़ दिया था अब यहां की जनता को अफसर के साथ ही अपराधियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया है।
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार द्वारा 10-10 लाख नौकरी की घोषणा पर तंज कसते हुए नित्यानन्द राय ने कहा कि इनकी सभी नीतियां बेरोजगारो के खिलाफ है। आंदोलन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में योग्यता की कोई कमी नहीं है इसके बावजूद डोमिसाइल नीति में बदलाव कर यहां के युवाओं को धोखा देने का काम किया जा रहा है।