चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
28-Nov-2023 06:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है।
शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर बीजेपी सहित कई दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
इसे लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि छुट्टी बढ़ाने से मुसलमानों का वोट मिलने वाला नहीं है। नीतीश कुमार की मंशा ही नहीं है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधरे वो तो सिर्फ छुट्टी घटाने बढ़ाने में लगे हैं। मुसलमानों को पहले से ही ठगते आ रहे हैं आगे भी ठगकर अल्पसंख्यकों का वोट लेना चाहते हैं।
इससे कुछ होने जाने वाला नहीं है क्या छुट्टी बढ़ाने से मुसलमान उनकों वोट दे देंगे? दो दिन छुटी बढ़ाने से अल्पसंख्यक समाज खुश नहीं होने वाले हैं। ऐसा करने से महागठबंधन को वोट नहीं मिलने वाला है। मुसलमानों को छुट्टी नहीं बल्कि रोजी-रोजगार और शिक्षा चाहिए। बिहार सरकार ने बीते 15 वर्षों में इनके लिए कुछ नहीं किया है सिर्फ किसी तरह से वोट लेने में लगे रहते हैं। इनको लगता है कि छुट्टी घटाने बढ़ाने से वोट मिल जाएगा। लेकिन इस तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए। छुट्टी बढ़ाने से मुसलमान वोट नहीं देंगे उन्हें रोजगार और शिक्षा चाहिए छुट्टी नहीं।