ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन

‘इनके माता-पिता को 15 साल मौका मिला.. तो क्या होता था बिहार में जी’ नीतीश ने तेजस्वी को बताई 2005 के पहले वाली बात

‘इनके माता-पिता को 15 साल मौका मिला.. तो क्या होता था बिहार में जी’ नीतीश ने तेजस्वी को बताई 2005 के पहले वाली बात

12-Feb-2024 03:42 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए विपक्ष को जमकर लताड़ा। 2005 से पहले बिहार के हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके लिए लालू-राबड़ी की तत्कालीन सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेवार बताया। तेजस्वी को निशाना बनाते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इनके माता-पिता को 15 साल काम करने का मौका मिला लेकिन बिहार में क्या होता था।


सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 2005 से हमलोगों ने काम करना शुरू किया है.. और जब 2005 से काम शुरू हुआ तो बिहार का कितना विकास हुआ है.. हमारे पहले तेजस्वी के माता-पिता को 15 साल तक काम करने का मौका मिला.. तो क्या हुआ था बिहार में जी.. क्या होता था.. शाम में कोई भी आदमी घर से बाहर निकलता था क्या.. आप जरा सोंच लीजिए.. और कहीं कोई सड़क थी क्या.. कहीं कोई रास्ता था क्या.. और जब हमलोगों को मौका मिला तो कितना विकास किया।


नीतीश ने आगे कहा कि, ये लोग बात करते हैं कि उनके साथ मुस्लिम लोग हैं...तो कितना मुस्लिम हिंदू का झगड़ा होता था.. और जब हम सरकार में आए तो हिंदू मुस्लिम का झगड़ा बंद करा दिए.. ये कब हुआ था.. भूल जाना है.. इतिहास को जानों.. पांच के पहले तक का इतिहास जानों.. और उसके बाद जिस तरह से मुसलमानों के साथ हुआ था कार्रवाई.. और जो कुछ भी हुआ तो 15 साल नहीं किए.. और जब हमको मौका मिला तो हमने तुरंत उसपर कार्रवाई की।


मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि, आखिर कौन सा काम है जो हम भूल रहे हैं.. समाज के हर तबके के उत्थान के लिए हमलोगों ने काम किया.. अब शाम में निकलने में कोई डर है.. 11 बजे 12 बजे रात तक महिलाएं घूमती हैं.. पहले पांचवी के बाद कहां महिलाएं पढ़ती थीं..लेकिन आज क्या है..मैट्रिक तक लड़का-लड़की दोनों बराबर.. हमने इनको दो-दो बार मौका दिया लेकिन ये लोग क्या-क्या करने लगे।