ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / नीतीश ने लालू को दे ही डाली जन्मदिन की बधाई, बोले.. हम तो...

नीतीश ने लालू को दे ही डाली जन्मदिन की बधाई, बोले.. हम तो सबको बधाई देते हैं

11-Jun-2021 10:47 AM

PATNA : बिहार की सियासत में बड़े और छोटे भाई के तौर पर जाने जाने वाले लालू यादव और नीतीश कुमार का रिश्ता भी अजीब है. कभी पास पास तो कभी दूर दूर सियासत के इस रिश्ते में व्यक्तिगत संबंधों पर भी असर देखने को मिलता रहा है. आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन है. ऐसे में इस बात को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार आखिर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देंगे या नहीं. लेकिन लालू के जन्मदिन पर मीडिया ने जब नीतीश से सवाल किया तो आखिरकार उन्होंने सियासत के अपने इस बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई दे डाली.


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जंक्शन के इलाके में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का जायजा लेने निकले थे. प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की लेकिन इस दौरान उनसे जब लालू यादव के जन्मदिन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो सबको बधाई देते हैं, जन्मदिन की बधाई हो. नीतीश कुमार की तरफ से दिया गया यह बधाई संदेश सबसे छोटा था लेकिन बिहार की मौजूदा स्थिति के लिहाज से इस बधाई संदेश के अपने मायने हैं. नीतीश कुमार ने ट्विटर के जरिए लालू यादव को बधाई नहीं दी. 


आपको बता दें कि बीती रात लालू यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती मौजूद रहीं. आधी रात के वक्त लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा. वहीं, ट्विटर पर लालू को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.