ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / 19 जनवरी के बाद जुबान खोलेंगे नीतीश, कहा अभी दही-चूड़ा खाइए

19 जनवरी के बाद जुबान खोलेंगे नीतीश, कहा अभी दही-चूड़ा खाइए

15-Jan-2020 01:16 PM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत बिहार एनडीए के तमाम नेता शामिल हुए। इस मौके पर नीतीश कुमार ने दही-चूड़ा खाकर पत्रकारों से तमाम तरह की बातें जरुर की लेकिन सीएए-एनआरसी और एनपीआर पर बात करते हुए उन्होनें कहा कि आज के दिन आराम से दही-चूड़ा खाइए उसपर क्या चर्चा कीजिएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी 19 जनवरी तक रुक जाइए फिर सभी मुद्दों पर मैं आपसे बात करुंगा।


दही-चूड़ा भोज के मौके पर जैसे ही NRC,CAA और एनपीआर पर पत्रकारों ने सवाल दागे नीतीश कुमार छूटते ही बोले आज आराम से दही चूड़ा खाइए।आज का दिन आपस मे प्रेम और सद्भावना के भाव का दिन होता है।आज उन विषयों पर चर्चा नही होनी चहिए जिससे लगे लोगों की अलग-अलग राय है और झगड़े का माहौल हो। सीएम ने कहा कि 19 जनवरी को मानव शृंखला बन जाने दीजिए उसके बाद मैं आपसे सभी मुद्दों पर विस्तार से बात करुंगा।


इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगो ने पहले से तय किया था कि जिनका नाम प्रधान मंत्री आवास योजना में छूट गया वैसे लोगो को आवास मिलनी चहिए।  जब केंद्र से आएगा तब उन्हें मिलेगा लेकिन फिलहाल हमलोगों ने अभी आवास देने की शुरुआत कर दी है। खास कर उन्हें आवास दिया जाएगा जो Aes पीड़ित  हैं। मुज़फ़रपुर में इनकी बहुत संख्या है। सोशियो इकनॉमी सर्वे के आधार पर सभी को आवास दिया जाएगा।


सीएम नीतीश ने इस मौके पर सभी अपील की कि 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में  जरुर शामिल हों। उन्होनें कहा कि जल जीवन हरियाली के जागरुकता के लिए ये शृंखला बन रही है। ये ही नहीं रहेगा तो आने वाली पीढ़ी पर खतरा होगा । सीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान पर सरकार ने  24 हज़ार 500 करोड़ से अधिक राशि का आवंटन किया है और.आगे भी जितनी जरुरत होगी सरकार उसे पूरा करेगी।