NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
28-Feb-2020 05:00 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने बिहार को स्पेशल स्टेटस दिए जाने का मुद्दा एक बार फिर से उठाया है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे का सवाल उठाते हुए एक बार फिर से बिहार का पिछड़ापन दूर करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने का आग्रह किया है. भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में नीतीश कुमार ने कहा है कि विकास के मामले में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है लेकिन अगर राज्य को विशेष राज्य का वाजिब हक मिले तो देश की प्रगति में बिहार अपना बड़ा योगदान दे सकेगा.
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने इसके अलावे बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड के तहत बिहार को आवंटित की गई राशि में से बकाया 911 करोड़ की राशि का भुगतान किए जाने की मांग भी रखी है. नीतीश कुमार ने बिहार को लेकर कई योजनाओं की धीमी रफ्तार पर भी चिंता जताई है. महानंदा सिंचाई योजना, तिलैया ढाढ़र परियोजना, बटाने जलाशय योजना, धनराजै जलाशय योजना के साथ नीतीश कुमार ने बैठक में गंगा की अविरलता बनाए रखने के लिए सिल्ट को निकाले जाने का मामला भी फिर से उठाया है.
बैठक में नीतीश कुमार ने झारखंड से पेंशन को लेकर देनदारी और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए झारखंड से लगने वाली सीमा पर तलाशी को और सघन किए जाने की मांग रखी है. बिहार को धार्मिक रूप से संवेदनशील बताते हुए गृहमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य में रैपिड एक्शन फोर्स का मुख्यालय बनाया जाए. नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को जमशेदपुर से बुलाना पड़ता है लिहाजा बिहार में इसका एक मुख्यालय बनना चाहिए.