ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

नीतीश नहीं हैं नाराज, बोले तेजस्वी यादव ... BJP के लोग फैला रहे झूठी खबर, हमलोगों की एकता से लग रहा उनको डर

नीतीश नहीं हैं नाराज, बोले तेजस्वी यादव ... BJP के लोग फैला रहे झूठी खबर, हमलोगों की एकता से लग रहा उनको डर

20-Jul-2023 01:46 PM

By First Bihar

PATNA : आजकल कुछ लोग बिना कुछ पढ़े, बिना कुछ समझे यह चला देते हैं कि फलना जी नाराज हैं, चिलना जी नाराज है। अरे भाई कम से कम पूछ तो लीजिए, समझ तो लीजिए क्या हो रहा है और क्या नहीं। किस बात की नाराजगी होगी भाई, जब हमलोग खुद आगे हैं तो। हमलोग तो संविधान और देश को बचाने के लिए एकसाथ हो रहे हैं, तो इसमें कहां से कोई समस्या होगी। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है। 


दरअसल, 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए वापस बिहार लौट आए। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई कि नीतीश कुमार को इस बैठक में महत्व नहीं दिया गया और वो नाराज होकर वापस आ गए हैं। इसके साथ ही इस अलायंस का नाम इंडिया रखे जाने को लेकर वो नाराज है। अब इसी मामले में तेजस्वी यादव ने सबकुछ साफ़ कर दिया है। तेजस्वी ने सीधे तौर पर कहा है कि - कहीं कोई भी नाराजगी नहीं है, यह सबकुछ भाजपा की साजिश है। ऐसा कोई भी मामला नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - आज हम लोग एकजुट हो रहे हैं तो उसको लेकर गलत खबरें फैलाई जाती है। झूठी खबरें फैलाई जाती है कि ये जी नाराज हो गए वो जी नाराज हो गए। किस बात की नाराजगी होगी भाई, हम सब लोगों का तो लक्ष्य है कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना। हम लोग तो विकास की और मुद्दे की बात करते हैं। लेकिन आजकल लोग बिना कुछ जांचे बिना कुछ समझे कुछ भी लिख देते हैं कुछ भी बोल देते हैं।


इधर, विपक्षी दलों का नाम इंडिया रखे जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि - नैशनल डिवेलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस नाम जो है ये रखा गया है और शार्ट में अगर कहा जाए I.N.D.I.A है। साफतौर पर हमलोग बेंगलोर में सबलोग मौजूद रहे। इस बैठक में चर्चा चली कि इस अलायंस का नाम क्या रखा जाए तो सबके सहमति से ये नाम जो है रखा गया है। मजबूती के साथ जिस तरह से मुद्दे की बात नहीं होती है। गरीब की बात नहीं होती है, बेरोजगारों की बात नहीं हो रही है, किसानों की बात नहीं हो रही है, महिलाओं के साथ जी तरह से शोषण हो रहा है उसकी बात नहीं हो रही है ,महंगाई पर बात नहीं होती है। देश का रुपया कमजोर होता जा रहा है, आर्थिक वयवस्था कमजोर हो रहा है, हमारे देश का इनपर बता नहीं हो रहा है। इन्हीं बातों को लेकर हमारा यह अलायंस तय हुआ है।