ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर, आज CM से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी...

नीतीश मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर, आज CM से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष

22-Jul-2023 08:15 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा जोड़ पकड़ी हुई है। अलग - अलग मीडिया रिपर्ट्स के द्वारा यह कहा जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के अंदर सीएम नीतीश अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसी कड़ी में अब जब बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है इसके मुताबिक आज यानी शनिवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में एक अणे मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास से होने वाली मुलाकात के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान न सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार बल्कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों को लेकर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही विपक्षी एकजुटता को लेकर भी आगे क्या रणनीति तैयार कर ली जाएगी। 


बताया जा रहा है कि, बिहार में बीते कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नए लोगों को कैबिनेट में एंट्री मिल सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस भी लंबे समय से अपने नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने की मागं करती रही है। नीतीश काबीना में कांग्रेस की ओर से फिलहाल आफाक अहमद और मुरारी गौतम मंत्री हैं। 


आपको बताते चलें कि,  बीते महीने जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली पार्टी हम के नेता संतोष सुमन ने भी नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था।  मांझी के अगुवाई वाली पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है। संतोष सुमन ने बिहार सरकार पर कई आरोप लगाते हुए काबीना से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार जताए जा रहे हैं।