पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
14-Jun-2023 11:21 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सियासत में उठा पटक का दौर जारी है। राज्य में लगातार पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन में सहयोगी छोटी पार्टियां अलग राग अलाप रही है। यही वजह है कि बीते कल नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस उठा पटक के बीच दिल्ली में बिहार भाजपा के वरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बिहार भाजपा की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक को लेकर यह चर्चा है कि पटना में आगामी 23 तारीख को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर भाजपा का क्या रणनीति होगी इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले मांझी की पार्टी को लेकर क्या रुख अपनाना है इस पर भी चर्चा होगी।
बताया जा रहा है कि, दिल्ली में होने वाली भाजपा बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और बिहार के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के शामिल होने की संभावना है।
इधर, नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के बीच दरार के बाद इस बैठक के सियासी मायने बदल गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे को राजनीतिक जानकार भाजपा की दूरगामी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। भाजपा की कोशिश है कि पार्टी को एनडीए में शामिल करने की रहेगी।