LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
21-Oct-2022 01:45 PM
PATNA: बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। आने वाले 3 नवंबर को गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। महागठबंधन ने मोकामा सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने गोपालगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार मोहन गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मोहन गुप्ता पर शराब का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या वे एक शराब कारोबारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गोपालगंज जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने बताया कि गोपालगंज सीट से आरजेडी के उम्मीदवार मोहन गुप्ता जिस कंपनी के डायरेक्टर हैं वह कंपनी शराब का कारोबार करती है। मोहन गुप्ता के ऊपर शराब के मामले में झारखंड के एक थाने में केस भी दर्ज है। शराब की पेटियां सप्लाइ करने के मामले में उक्त कंपनी के मैनेजर और डायरेक्टर मोहन गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से पूछा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद क्या वे शराब का कारोबार करने वाले आरजेडी के उम्मीदवार मोहन गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे या नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बापू और जेपी के सभी सिद्धांतों को भूला चुके हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में जो शराबबंदी का कानून बनाया क्या वे इस सिद्धांत को लागू रखेंगे या नहीं रखेंगे। नीतीश कुमार को पलटी मारने का आदत है, इसलिए उनको पलटू कुमार के नाम से लोग जानते हैं। नीतीश कुमार कब पलट जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। नीतीश कुमार स्पष्ट चौर पर बताएं कि वे एक शराब बेंचने वाले के पक्ष में प्रचार करेंगे या नहीं करेंगे।
वहीं उन्होंने डीजीपी एसके सिंह के मामले में सीएम के उस बयान पर हमला बोला जिसमें नीतीश कुमार ने कहा है कि डीजीपी का नौकरी अब कितना दिन बचा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तरस आता है। ऐसा- ऐसा मुख्यमंत्री होगा तो बिहार का क्या हाल होगा। डीजीपी के द्वारा अपराध कराने का काम किया गया और डीजीपी अपने अपराध से बच नहीं सकते हैं। नीतीश कुमार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग करते हुए कहा है कि अगर इस मामले में डीजीपी दोषी हैं तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।