ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ‘जिसने घर में आग लगाई वह पानी नहीं दे सकता.., नीतीश पर ओवैसी...

‘जिसने घर में आग लगाई वह पानी नहीं दे सकता.., नीतीश पर ओवैसी की पार्टी का तीखा हमला, कहा- मुख्यमंत्री को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता

05-Aug-2023 11:32 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रिझाने के लिए जेडीयू ने पूरे बिहार में 'भाईचारा यात्रा' की शुरुआत किया है। 1 अगस्त को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से शुरू हुई यह यात्रा लगभग एक महीने तक चलेगी, जो बिहार के 38 जिलों में से 27 जिलों को कवर करेगी, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है। अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जेडीयू की इस यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।


बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM के एक मात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों की हालत क्या सुधारेंगे, घर में जिसने आग लगाई वह पानी नहीं दे सकता है। बीजेपी को जिसने बिहार में स्थापित करने का काम किया उसे मुसलमानों के लिए प्रेम उमड़ रहा है। नीतीश कुमार को सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है, उन्हें बिहार के अल्पसंख्यकों से कोई लेना देना नहीं है। वे मुसलमानों को लाख रिझाने की कोशिश कर लें लेकिन मुसलमान उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनडीए सांसदों को दिए गए टास्क पर अख्तरुल इमान जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोई काम तो किया नहीं सिर्फ बात बनाते हैं। आजतक न तो गरीबों के खाते में 15 पैसे आए। न पेट्रोल की कीमत घटी, ना किसानों की हालत में सुधार हुआ और ना ही युवाओं को नौकरी ही मिल पाई। उनका एक ही एजेंडा है कि उनके लोग इलाके में जाएं और नफरत के बीज बोएं। प्रधानमंत्री 10 साल के शासनकाल में अपने सांसदों को सिर्फ तीन काम की जानकारी देने का टास्क दे रहे हैं, यह पूरी तरह से हास्यास्पद है।